अंचल के सरायपाली सुमित कपड़ा बाजार में हुई 20 लाख की चोरी

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार बिहारीलाल अग्रवाल पिता स्व0 हरिशचन्द्र अग्रवाल 59 वर्ष पदमपुर रोड सरायपाली में स्थित सुमीत बाजार का संचालक द्वारा थाना में चोरी सूचना दी गई कि दिनांक 14.02.2021 को रात्रि में 10.00 बजे दुकान के तल घर में स्थित शुभम के मार्ट प्राइ0लिमी0(किराना दुकान) एवं उपर कपडा दुकान (सुमीत सिनफेब इ0प्राई0लि0) में से किराना दुकान का रकम नगदी 6,79,200 रूपया एवं कपडा दुकान का नगदी रकम 13,27,350 रूपये कुल 20,06,550 रूपया नगदी रकम को उपर कपडा दुकान में बने कैश काउन्टर दराज मे रखकर लाक कर तथा दुकान का शटर लगाकर ताला बंद कर अपने घर चला गया। दिनांक 15.02.2021 को प्रात: 07.00 बजे नवीन राणा (सुरक्षा गार्ड) के द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि दुकान का ताला टुटा हुआ है। तब मैं और मेरा लडका अभिषेक द्वारा दुकान जाकर देखे तो नीचे बेसमेन्ट स्थित शटर खुला हुआ था एवं शटर के पास एक कंबल पडा था। तब मुझे दुकान में चोरी होने की संदेह होने पर उपर जाकर केश काउन्टर जाकर चेक किया तो कैश काउन्टर का दराज का लाक टुटा हुआ था। कैश काउन्टर चेक करने पर तल घर में स्थित शुभम के मार्ट प्राइ0लिमी0(किराना दुकान) का नगदी रकम 6,79,200 रूपये एवं उपर कपडा दुकान (सुमीत सिनफेब इ0प्राई0लि0) का नगदी रकम 13,27,350 रूपया कुल नगदी रकम 20,06,550 रूपया नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर रात्रि में चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।



























