घर के सामने खड़ी बाईक हुआ पार जानिए मामला

सारंगढ बिलाईगढ। आरक्षी केंद्र भटगांव अंतर्गत बाईक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। सुनील कुमार पुरैना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी जुनवानी थाना भटगांव का निवासी है। दिनांक 01/05/26 के रात्रि 09/30 बजे अपने घर जुनवानी से अपने मोटर सायकल SUPER SPLENDER XTEC DS क्रमांक CG 13 BL 1094 को लेकर ग्राम धोबनीडीह अपने काम से गया था। धोबनीडीह में अपने दोस्ति सुनील सोनी के घर के सामने अपने मोटर सायकल को खड़ी कर आराम कर रहा था चाबी को अपने मोटर सायकल में ही भुल गया था । अचानक रात्रि करीबन 02/30 बजे नींद खुला तो देखा मोटर सायकल जहां पर खडी किया था वहां पर नहीं था । आस पास पता किया पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल SUPER SPLENDER XTEC DS क्रमांक CG 13 BL 1094 जिसका चेचिस नंबर MBLJAW513S9L01477 एवं इंजन नंबर JA07AZS9L04677 किमती लगभग 60000/रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























