सरायपाली

सरायपाली‌:सिरशोभा प्राथमिक शाला में एसएमडीसी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

सरायपाली।शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। श्रीमती बिलासिनी चौहान को अध्यक्ष, श्रीमती जमुना विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, श्री दुर्वादल दीप को सचिव, श्री राजकुमार भोई को कोषाध्यक्ष तथा श्री सूरज भोई को शिक्षाविद चुना गया।
समिति में सरपंच श्रीमती ताराबाई चौहान सहित श्री जितेंद्र भोई, श्री ओमप्रकाश नंद, श्री नीलमणी चौहान, श्री रोहित चौहान, श्री किशन यादव, श्रीमती सुभाषिनी विश्वकर्मा, श्रीमती नीला निषाद, श्रीमती प्रतिमा विश्वकर्मा, श्रीमती लक्ष्मी भोई एवं श्रीमती राधा बरिहा को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!