सरायपाली

सरायपाली : शिक्षकों की मांग को लेकर शाला प्रबंधन विकास समिति एवं छात्र संघ द्वारा सांकेतिक तालाबंदी किया गया

सरायपाली. सरायपाली ब्लाक अंतर्गत शा. हॉयर सेकंडरी स्कूल, मोहदा में शाला विकास समिति, छात्र संघ एवं पालक गण की ओर से विद्यालय में तालाबंदी किया गया। विदित है कि शास हॉयर सेकंडरी स्कूल में विगत कई वर्षो से शिक्षको की कमी जिसमें विज्ञान संकाय के सभी विषय जीव विज्ञान, भेाैतिक,रसायन ,हिंदी , वाणिज्य, राजनीति विज्ञान,सामाजिक विज्ञान आदि व्याख्याता के पद रिक्त हैं जिससे कि विद्यालय में विज्ञान संकाय की पढ़ाई व अध्यापन कार्य पूर्ण रूप से बाधित हैं तथा गांव से स्कूल तक आवागमन के लिए सड़क मार्ग नहीं है जिससे बच्चों को दो तीन खेत मेढ़ पार करके स्कूल आने के लिए विवश हैं विगत कई वर्षों से शासन प्रशासन एवं अधिकारियों को विद्यालय के दो मुख्य मांग समस्या से अवगत बार- बार कराया गया।

विद्यालय से लगातार दो वर्षों से शिक्षकों की कमी के बावजूद छग टॉप 10 में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया गया है। फिर भी शासन प्रशासन एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालय की मुख्य समस्याओं को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए आज शाला प्रबंधन विकास समिति एवं छात्र संघ द्वारा स्कूल की तालाबंदी कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण के लिए किया गया है। इस संबंध में सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पश्चात् तालाबंदी को स्थगित किया गया।आगामी दिनों में स्कूल की मुख्य दो मांग पूरी नहीं होने पर शाला विकास समिति एवं पालक गण ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस ताला बंदी में शाला विकास समिति के गाडाराय साहू (अध्यक्ष), ग्राम – मोहदा गंगाधर भारद्वाज(सरपंच), डिगम पटेल (उपसरपंच), कृष्ण कुमार पटेल, पीलादाऊ यादव, कुशुलाल पटेल, दूधनाथ पटेल,धरम सिंह पटेल, रघु राणा, विद्याधर साहू,छात्र संघ के अध्यक्ष लोकेश साहू , पालकगण दुखी श्याम , रेशमलाल पटेल,चतुर्भुज राणा, सुमन साहू , उजागर दास, नूतन पटेल, मोतीलाल, गोविंद पटेल, शिवकुमार राणा, सुमंतो साहू, खेमराज पटेल, गैस कुमार, नरेंद्र साहू,ताराचंद,दीपक आदि ग्राम के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!