सरायपाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में विधायक किस्मत लाल नंद ने किया डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ


सरायपाली (काकाखबरीलाल). कल मोहनलाल चौधरी शासकीय अस्पताल सरायपाली में किस्मतलाल नंद उपाध्यक्ष अनुसूचित विकास प्राधिकरण एवं विधायक सरायपाली के द्वारा डिजिटल एक्सरे मशीन का पूजा अर्चना कर फीता काट कर क्षेत्र के लोगो को बड़ी सौगात दी विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक्सरे की मशीन लग जाने से क्षेत्र के लोगों का इसका सीधा लाभ मिलेगा चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले 6 माह के भीतर हमर लैब, ब्लड बैंक की भी शुरवात होनी है और कई सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सरायपाली खंड चिकित्सा अधिकारी डा हीरालाल जांगडे जी, विवेक अग्रवाल जी विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, रामनारायण आदित्य जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर, पुष्पेंद्र पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण, विद्या सतपति जी, वाहिद नियरिया जी, सहादत हुसैन , शुरू पाणिग्रही , फिरोज खान , सौरभ सतपति , डॉ कुणाल नायक शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ रमेश साहू पैथोलांजिस्ट, bpm शीतल सिंग, टी.आर .धृतलहरे,अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
























