सरायपाली: धान जब्त



सरायपाली (काकाखबरीलाल).बीती रात मंडी व पुलिस विभाग द्वारा सिरपुर, कोलीहादेवरी जाँच नाका के पास तेज गति से भाग रहे एक पिक-अप वाहन से 28 क्विंटल ओडिशा का धान जब्त किया गया है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात लगभग11 बजे सिरपुर, कोलिहादेवरी जाँच नाका के पास एक बोलेरो पिक-अप वाहन क्रमांक ओडी 03 के 2650 तेज गति से भाग रहा था, जिसे मंडी व पुलिस विभाग द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। वाहन की जाँच करने पर उसमें 70 पाकिट धान वजन लगभग 28 क्विंटल पाया गया। वाहन चालक रमुणी रंजन प्रधान निवासी तेलमाहुल, जिला बरगढ़ के द्वारा उक्त धान का अवैध परिवहन कर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में लाया जा रहा था, जिसे वाहन सहित जब्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में मंडी सचिव सुशील कुमार साहू, मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल व पंकजराज पटेल, आरक्षक थाना बलौदा संदीप प्रधान व मनीष भोई, सैनिक दीवान व अन्य नाका कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

























