सरायपाली :प्रायोगिक परीक्षा 11 से

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में भौतिक शास्त्र के नियमित एवं अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा विभिन्न तिथियों में संपन्न होंगी। जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 11 फरवरी को एवं बीएससी द्वितीय वर्ष तथा बीएससी प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 13 फरवरी को संपन्न होगी। समस्त परीक्षार्थियों को प्रायोगिक फाइल एवं आवश्यक लेखन सामग्री के साथ नियत तिथि एवं समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वहीं जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक प्रायोगिक रिकार्ड चेक नहीं कराए हैं, उन्हें 10 फरवरी के पूर्व संबंधित सहायक प्राध्यापक से अवश्य चेक करा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पटल में भी चस्पा कर दी गई है।





























