सरायपाली: इस स्कूल में 8वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

सरायपाली।आज 30-04-2026 को कक्षा 1ली से कक्षा 8 वीं तक का परीक्षा परिणाम पाटसेन्द्री के सरपंच तरुण कुमार पटेल की उपस्थिति में घोषित किया गया। सरपंच तरुण कुमार पटेल एवं प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल के कर कमलों से प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों छात्रों को अंक सूची एवं होलिस्टिक कार्ड प्रदान किया गया । कक्षा 1ली से कक्षा 8वीं तक सभी उपस्थित बच्चों को अंक सूची और होलिस्टिक कार्ड प्रदान किया गया। कक्षा 8वीं में टॉप तीन में लड़कियों ने बाजी मारी।
कक्षा 5 वीं में प्रथम स्थान गिरधर भोई 89% दूसरा हया 83.5% कक्षा 6वीं में प्रथमचितरंज 92.8% द्वितीय स्थान चैनकुमारी 91% तृतीय दीप्ति मानिकपुरी 90.3% कक्षा 7वीं में प्रथम दुर्गेश साव96.34% द्वितीय शिवानी माँझी 95.27% तृतीय नेमिश कुमार साहू 94.84% कक्षा 8वीं में प्रथम अंजु प्रजापति 95.84% द्वितीय सोनिया यदु 95.67 तृतीय स्थान कल्पना मानिकपुरी 95.17% कक्षा में स्थान है।5वीं एवं 8वीं तक बच्चों के प्राप्त अंक को गम्भीरता से देखते हुए सरपंच तरुण कुमार पटेल ने चन्द्रभानु पटेल,चंद्रशेखर पटेल ,सविता पटेल ,संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, अनुसूया पटेल एवं बच्चों के मेहनत की भूरी- भूरी प्रशंसा किया।






























