बसना
सम्पत को मिला सिटी छाप रणेश्वर राम चंडी में पूजा अर्चना के साथ किया चुनाव प्रचार का आगाज

काकाखबरीलाल, बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निर्दलीय प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल को सिटी छाप आवंटित किया गया है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सम्पत अग्रवाल गढ़फुलझर स्थित श्रीश्रीश्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर गढ़फुलझर में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया एवं बसना की माटी की सेवा करने का प्रण लिया. तथा माँ रणेश्वर रामचण्डी जी के आशीर्वाद प्राप्त कर चुनावी समर का शंखनाद किया. आज से सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार का आगाज किया. इस अवसर पर उनके साथ गढ़फुलझर क्षेत्र के बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।
AD#1





























