सरायपाली

लीवर की खराबी से हुई पूर्व टी आई की मौत

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ मामले का खुलासा

काकाखबरीलाल,सरायपाली। विगत दिनों पूर्व थाना प्रभारी विवेक वी के की हुई संदेहास्पद मौत से आखिरकार परदा उठ गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार थाना प्रभारी की मौत लीवर की खराबी से हुई थी. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा मृतक विवेक के पिता विक्रम वी के को भेजे गए पत्र से इस मामले का खुलासा हुआ, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है.

पत्र के अनुसार विगत 20 फरवरी को पूर्व थाना प्रभारी विवेक वी के को उनके आवास में बेहोशी की हालत में देखा गया था. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया था. उनके बिस्तर के पास पुुलिस को एक सुसाईड नोट भी मिला था, जिसमें उनके द्वारा अपने जीवन का अंत करने की बात कही गई थी. इससे पुलिस को आशंका थी कि उनकी मृत्यु किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई होगी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला, जबकि लीवर ब्लास्ट होने से मौत होने की पुष्टि की गई. इसके अलावा उनकी किडनी भी पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!