सरायपाली

परिवार सहायता राशि के लिए 6 माह से भटक रहे हैं हितग्राही

  • 6 माह से खाते में नहीं आ रही है राशि

काकाखबरीलाल,सरायपाली । राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि पाने के लिए शहर एवं ग्रामीण अंचल के हितग्राही विगत 6 माह से भटक रहे हैं. इस योजना के तहत गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगों के मुखिया के मृत्यु उपरांत उसके परिजनों को अंत्योष्टि के लिए शासन द्वारा 20 हजार रूपए पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायता राशि दी जाती है.

इन दिनों नगर पालिका एवं जनपद पंचायत में परिवार सहायता राशि के लिए हितग्राही पहुंच रहे हैं, लेकिन मांग पत्र भेजने के 6 माह बाद भी समाज कल्याण विभाग की ओर से उनके खाते में राशि जमा नहीं की गई है, जिसके चलते वे राशि पाने के लिए भटक रहे हैं. कुछ गरीब परिवार अंत्योष्टि भी उधार से राशि लेकर को करवाए हैं. अब उनके द्वारा भी राशि की मांग की जा रही है, जिसके चलते हितग्राही बैंक एवं नगर पालिका का चक्कर लगा रहे हैं. नगर पालिका पहुंचे वार्ड नं.14 के सुभाषिनी भोई एवं वार्ड नं.15 के मंजुलता बेहरा ने बताया उनके द्वारा 6 माह से राशि का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन समाज कल्याण विभाग की ओर से राशि जमा नहीं करने के कारण वे भटक रहे हैं. इसी तरह जनपद के अंतर्गत भी कुछ हितग्राहियों को परिवार सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है. सरायपाली नगर पालिका अंतर्गत 15 लोगों का सहायता राशि के लिए मांग पत्र भेजे जाने के बाद भी जमा नहीं हुआ है. जानकारी अनुसार यह राशि क्रियाक्रम में खर्च करने के लिए 21 दिन के अंदर में दिया जाता है. लेकिन 6 माह तक राशि नहीं मिलना समझ से परे है.

इस संबंध में अभिमन्यु साहू पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग महासमुंद से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि मांग पत्र सरायपाली एवं बसना के हितग्राहियों का भेजा जा चुका है, लेकिन राशि जमा नहीं हुई है. 15 मार्च के बाद उनके खाते में राशि जमा होने की बात उच्चाधिकारियों द्वारा कही जा रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!