सरायपाली
सरायपाली: खेत में मिला बच्चे का शव पुलिस तफ्तीश में जुटी

सरायपाली @ काकाखबरीलाल । आरक्षी केंद्र अंतर्गत अंतर्गत कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बालक धनेश निषाद का शव गुरुवार सुबह खेत में मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सरायपाली थाना प्रभारी टीआई नीतेश सिंह ने बताया कि बच्चे का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
AD#1



























