सरायपाली

सरायपाली:पेट्रोल पंप से लौट रहे युवक के पिता को बस ने मारी टक्कर

सरायपाली। ग्राम बोंदा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 9 जून की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सारंगढ़ रोड स्थित अलेख बाघ के खेत के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोंदा निवासी दुखु राम मांझी अपनी टीवीएस सुपर एक्सल मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GY 5029) में पेट्रोल भरवाकर जानविका पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पीले रंग की बस (क्रमांक CG 06 GZ 8882) के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में दुखु राम मांझी के सिर, दोनों घुटनों, बाईं पसली, हाथ एवं पैरों में चोटें आईं। वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में अनिल मांझी, नारायण मांझी एवं मोहन यादव शामिल हैं।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित पक्ष ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!