सरकार ने जारी की नए दिशा निर्देश फोटोकॉपी नहीं, मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल

सरकार ने लोगों को आधार कार्ड की कॉपी शेयर करते वक्त सावधानी बरतने के नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने नोटिस में कहा है कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट इकाइयां आपका आधार नहीं रख कर सकती हैं. इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल सभी शामिल हैं. ऐसे संस्थान जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से आधार के लिए यूजर लाइसेंस हासिल किए हैं, वही आपका आधार कलेक्ट कर सकते हैं.
इतना ही नहीं, मास्क्ड आधार को साइबर कैफे से भी डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, इसलिए भी इसका गलत उपयोग नहीं हो सकता है. दरअसल, सरकार ने अपनी नई एडवायजरी में कहा है कि लोगों को किसी संस्थान या कही भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. आपको इसकी जगह मास्क्ड आधार देना चाहिए. इससे आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं होगा. गौरतलब है कि मास्क्ड आधार इसलिए सेफ है क्योंकि इसमें आपकी 12 डिजिट की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई देती है, इसमें आधार का अंतिम 4 अंक ही दिखता है. इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
इस तरह पाएं मास्क आधार कार्ड
सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें और ‘आधार डाउनलोड करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें. आधार/वीआईडी/इनरोलमेंट आईडी ऑप्शन चुनें और मास्क्ड आधार ऑप्शन पर टिक करें. यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ ऑप्शन पर क्लिक करें. आपके आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी दर्ज करें और ‘आधार डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें. अब, आपका मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा.



























