महासुमंद

महासमुंद: सिक्युरिटी गार्ड के साथ मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नरेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बरोण्डा बाजार में रहता है सेक्युरिटी गार्ड का काम करता है कि दिनांक 07.12.2023 के शाम के करीब 07.00 बजे महानदी रेसीडेंस से काम करके अपने घर बरोण्डा बाजार जा रहा था जैसे ही करीब शाम 07.30 बजे स्कूल चौक पहुचकर ठेला के पास गया उसी समय गांव का मिलाप गोस्वामी मिला और पुराने झगड़े की बातों को लेकर वाद विवाद करने लगा मना किया तो गालियां देकर मारने के लिए दौड़ाया तब बचाव बचाव कहकर अपने घर की ओर गया आवाज सुनकर मां सुशीला यादव तथा पिताजी रामानंद यादव आये तब मिलाप गोस्वामी बोलने लगा कि इसके पहले भी तुम्हे मारा था तभी भी तुम अपने आदत से बाज नही आ रहे हो कहकर मिलाप गोस्वामी हाथ मुक्का से मारने लगा मारता देखकर मां एवं पिताजी छुड़वाने आये तो मिलाप गोस्वामी मां को भी मारने लगा उसी समय मिलाप का भाई लोकेश गोस्वामी तथा उसकी मां अमृता गोस्वामी भी आकर मां को हाथ मुक्का से मारने लगे मारता देखकर पिताजी तथा गांव का छोटे साहू एवं गांव के बहुत सारे लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये है इन लोगों के मारने से दाहिने हाथ, पीठ एवं दाहिना पैर में चोटें आई है तथा मां को पेट, सिर एवं बांये हाथ में चोटें आई है मां को अधिक चोट लगने के कारण जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया इन लोगों के द्वारा स्वयं को एवं मां को गाली गलौज करने से सुनने वालों को बहुत बुरा लगा इन लोगों के इस व्यवहार से बहुत डर गया पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!