महासुमंद

महासमुंद:सिगरेट की बात पर विवाद, चाकू-टंगिया से हमला तीन घायल

महासमुंद। शहर के नयापारा वार्ड क्रमांक 06 में सिगरेट पीने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद शाम तक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चाकू और टंगिया से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले में सिगरेट पीने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद तिरथ साहू ने मारपीट की और अपने बड़े भाई सुखदेव साहू को बुलाकर दोनों ने मारपीट की। इसके बाद शाम करीब 4 बजे सुखदेव साहू और बिसम्भर साहू कथित रूप से शिकायतकर्ता के घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट देखकर बीच-बचाव करने पहुंचे सज्जू खान और राकेश चौहान पर भी चाकू और टंगिया से हमला करने का आरोप है। घटना में शिकायतकर्ता के हाथ की उंगली, कोहनी और कमर में चोट आई है, जबकि सज्जू खान के सीना व गर्दन तथा राकेश चौहान के हाथ और पीछे की तरफ गंभीर चोटें बताई गई हैं।
घायलों को पहले अकालपुरख अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर किए जाने के बाद आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के रूप में पूनम नेताम और लाला विश्वकर्मा के नाम सामने आए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!