सरायपाली

सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत किए गए विविध आयोजन

सरायपाली. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर 2022 से 14 सितंबर 2022 तक साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस विकासखंड के विविध स्कूलों में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं द्वितीय दिवस पढ़व कतको बेर, कोनो मेर थीम के तहत पढ़ने के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यशाला आयोजित किया गया। वहीं आज तृतीय दिवस शिक्षण संस्थानों में चित्र चार्ट, रंगोली, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन करते हुए लोगों का साक्षरता के प्रति ध्यान आकृष्ट किया गया। इसी के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कलेण्डा में चित्र चार्ट, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए साक्षरता के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रधान पाठक सेवा शंकर साहू, ब्लॉक साक्षरता नोडल ललित कुमार साहू, संकुल समन्वयक बिंदु प्रकाश चैधरी, शिक्षक मीना साहू, अनिल बारीक, बसंत पटेल की सहभागिता रही। शासकीय प्राथमिक शाला पतेरापाली में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बालसी, केना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिंन, कलेण्डा, डुडूमचुआ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेजेस सरायपाली में रंगोली के माध्यम से पढेंगे, तभी तो बढेगे के थीम को प्रस्तुत किया गया. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां , प्राथमिक शाला अंतरझोला, उच्च प्राथमिक शाला बेलमुंडी ,उच्च प्राथमिक शाला कसलबा द्वारा भी साक्षरता के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षरता डीएन दीवान एवं साक्षरता नोडल ललित कुमार साहू द्वारा सभी को सामूहिक प्रयास करते हुए जन जागरूकता द्वारा पूर्ण साक्षरता को हासिल करने का आह्वान किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!