छत्तीसगढ़

सरायपाली : गिरधर भेड़ पालन से ले रहे हैं अच्छी आमदनी

लोग अपने जीवन निर्वाह और पैसे कमाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। किसान वर्ग में भी कई ऐसे हैं, जो मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन यहां तक की बत्तख पालन आदि करके अपना जीवन यापन करते हैं। परंतु ग्राम पंचायत देवरी के एक किसान ऐसे हैं जो भेड़ पालन कर अपना गुजर बसर करते हुए अच्छी कमाई भी कर रहे हैं।
      ग्राम देवरी के गिरधर साव ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने विगत 15 वर्ष पहले भेड़ पालन की शुरूवात की थी। उन्होंने पहले 3 भेड़ रखकर इसकी शुरूवात की और इसे बढ़ाते हुए आज उनके पास 24 भेड़ हो गए हैं और इससे वे अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भेड़ पालन के लिए सबसे पहले उनके रहने योग्य झोपड़ी बनाकर तैयार किए जिसमें वे रह सकें। अच्छी आमदनी लेने के लिये उनकी साफ-सफाई और तबियत पर भी भरपूर ध्यान देते हैं। भेड़ हरा चारा और पत्तियां खाते हैं और इनका अपशिष्ट खेतों में पोषणयुक्त खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। भेड़ों में कुछ विशेषताएं होती हैं जिससे इनका पालन करना आसान होता है, जैसे भेड़ें आकार में छोटी होती हैं, इनके रहने के लिए कम स्थान की जरूरत होती है, ये जल्द परिपक्व हो जाती हैं और इनके गर्भकाल की अवधि भी कम होती है। भेड़ें ठंड, बारिश और गर्मी के मौसम में आसानी से ढल जाती हैं. इनके चारे के व्यवस्था के लिए समय-समय पर भेड़ों को झुण्ड में चराने और सैर-सपाटे के लिये पास के नाला के किनारे ले जाते हैं। आमतौर पर भेड़ों का जीवन 7-8 साल ही होता है, लेकिन एक भेड़ किसान को 1 साल में 6000 रूपए तक की आमदनी देता है। वहीं किसान ने बताया कि एक साल में 15 से 16 भेड़ बेचने लायक हो जाते हैं, जिससे साल भर में 60 से 70 हजार मुनाफा हो जाता है।
      जनसंख्या और बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार निम्न वर्ग के लोगों को रोजगार प्रदान करने और आय बढ़ाने के उद्देश्य से बकरी पालन एवं भेड़ पालन करने के लिए प्रोत्साहित करती है, परंतु निम्न वर्ग के लोग अनुदान राशि नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ने से वंचित हो जाते हैं। गिरधर इस भेड़ पालन के लिए शासन से अनुदान राशि के लिए कई बार पंचायत को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इनके आवेदन का जवाब नहीं मिला है। उनका कहना है कि शासन द्वारा कुछ अनुदान मिल जाता तो इस व्यवसाय को वे आगे बढ़ाते, ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर इस ओर रूचि लें सकते।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!