सरायपाली: डंडे से पिटाई


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में संजु कंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बड़ेपंधी में रहती है कक्षा 12 वी तक पढी है गृहणी है कि दिनांक 07/05/24 को अपने चाचा ससुर दुखनाशक एवं काकी सास कुमोदिनी कंद के साथ सरायपाली ग्राम शक्ति कस्टमर कार्ड से लोन लेने आये थे ग्राम शक्ति कस्टमर कार्ड से सरायपाली में 28,500 रूपये लेकर वापस घर बड़ेपंधी चले गये पैसा चाचा ससुर दुखनाशक कंद अपने पास रखा था। जिसे दोपहर 01 बजे अपने पति अरविंद कंद के साथ पैसा मांगने के लिये उनके घर गया तो चाचा ससुर बोले कि मुझे देखकर लोन दिये है तेरा क्या पैसा कहकर विवाद झगड़ा करने लगा एवं अश्लील गाली गलौज, गाली देते जान से मारने की धमकी देते डंडा से मारपीट करने से चेहरा, बांया पैर, पीठ, कमर में चोट लगी है एवं पति बीच बचाव करने आया तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किये है। घटना को पति देखे सुने है एवं अपनी सास शांतिबाई देवर प्रवीण के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























