महासुमंद

महासमुंद:नल में पानी भरने को लेकर मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जहीर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 10 रेल्वे फाटक फर्सी गली महासमुंद का निवासी है, ड्रायवरी का काम करता है  दिनांक 08.05.2024 को शाम करीब 06.30 बजे गोल बाजार सब्जी मार्केट अपनी मोटर सायकल से घर के लिये सब्जी लेने गया था कि वापस करीब शाम 07.00 बजे  अपने घर सब्जी लेकर वापस आ रहा था जैसे ही  अपने घर के पास पहुचा उसी समय देखा की लडकी सफीना खान तथा सामीया खान को  मोहल्ले के साईना खान और जुही खान हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे, तब अपनी लडकियों को छुडवाने गया तब साईना खान और जुही खान  अश्लील गाली देते हुए औरते के लडाई मे छुडवाने आता है कहकर  पकड कर वहा पडे पत्थर से  स्वयं को भी मारने लगे  हम लोगो को मारता देखकर  पत्नी जयनब खान, साहिल खान और मोहल्ले के बहुत से लोग आकर झगडा को छुडवाये है। इन लोगो के मारने से  छोटी लडकी सफीना खान को छाती, पीठ एवं दाहिना हाथ में चोटे आयी है तथा  बडी लडकी सामीया खान को पीठ में और  बाये हाथ में चोट आयी है। इन लोगो के द्वारा बुरी बुरी गालिया देने से स्वयं  व वहा खडे लोगो का सुनने मे बहुत बुरा लगा, इन लोगो के इस व्यवहार से बहुत डरा हुआ हूं। घर मे आने के बाद अपनी लडकियो से पुछा कि तुम लोग क्यो झगडा हो रहे थे तब  लडकिया बतायी की सार्वजनिक नल में पानी पहले भरने की बातो को लेकर साईना खान एवं जुही खान हमलोगो को गालिया देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!