बलौदाबाजार

जोगी कांग्रेस ने जलाया कांग्रेस का जनघोषणा पत्र,धान खरीदी पर कहा ये..

लवन(काकाखबरीलाल)। किसानों के समर्थन मूल्य 2500 रूपये मांग को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं ने कांगे्रस पार्टी के जनघोषणा पत्र के प्रति को जलाकर लवन तहसील चौक में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किए। प्रदेश सचिव छ.ग. छात्र संगठन जोगी के युवा नेता सुशील बंजारे ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जनघोषणा पत्र में प्रमुख रूप से किसानों के धान को 2500 रूपये समर्थन मूल्य में धान खरीदने साथ ही पिछले 2 वर्ष का बकाया बोनस देने की घोषणा कर प्रदेश में आई कांग्रेस सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। वही बोनस के लिए केन्द्र की मोदी सरकार पर निर्भर होने का बात कह रही है। वही कांग्रेस पाटी को घोषणा पत्र बनाते वक्त यह याद नहीं आई की बोनस राज्य सरकार देगी या केन्द्र सरकार, वही कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता में आने के लिए घोषणा किये है तो अपने वादे से न मुकरे और किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदें। राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी हुआ है कि किसानों का धान 1 दिसम्बर से खरीदा जायेगा जो कि अनुचित है, सरकार के इस फैसले से सीधे व्यापारियों को फायदा होगा। किसानों को अपनी खड़ी फसल को काटने के बाद उसे रखने में परेशानी हो रही है। अधिकतर किसानों के पास घर में रखने की जगह नहीं है, वे किसान खुले आसमान के नीचे जमीन पर मजबूरीवश रखकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की तारीख का इंतजार कर रहे है। यदि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों का हित चाहते है तो 15 नवम्बर से 2500 रूपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू करें और पिछले 2 वर्षो का बकाया बोनस का वितरण करें। इस दौरान रामाधार पैकरा, रवि जांगड़े, अमित साहू अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस, भूपेन्द्र जायसवाल, धनेश्वर साहू, रूद्र कुमार साहू, सोमेश कुमार साहू, राजाराम सोनवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!