सरायपाली:गोपनाथ विद्या मंदिर के बच्चों ने साहसिक नृत्य से दिखाया अपना जलवा

सरायपाली। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ सरायपाली में गरिमामयी रूप में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का श्रीगणेश मां गायत्री की पूजा-अर्चना से हुई।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर हा.से.स्कूल जोगनीपाली के संचालक जन्मजय नायक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा -‘स्वागत करते हैं कोई गीत सुनाते हैं,ये शुभ दिन है सबका आप आए हैं’ गीत के बोल पर साजो आवाज के साथ स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।पुरस्कार वितरण की कड़ी के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मशहूर दीप नृत्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संचालक जन्मजय नायक के निर्देशन में जोखिम भरा साहसिक दीप नृत्य जिसमें बच्चे जलते दीपकों को माथे एवं अपने हाथों पर रखकर विभिन्न करतबों,आसनों एवं मीनारों के माध्यम से ‘साँस है जब तलक ना रूकेंगे कदम,चल पड़े हैं तो मंजिल को पा लेंगे हम,जान प्यारी नहीं है वतन से हमें,मरते-मरते सभी को बता जाएंगे जैसे मर्मस्पर्शी देशभक्ति गीत पर अद्भुत-आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।जोखिम भरे इस नृत्य को दर्शक अपलक देखते हुए मंत्रमुग्ध हो गए।नृत्य समाप्ति पश्चात तो कुछ पल सब स्तब्ध और सन्न से रह गए। कुछ दर्शक तो इतने भावविभोर हो गए कि भावुक होकर रोने लग गए। इस सुन्दर प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया।काफी वाह-वाही के साथ खूब तालियाँ बटोरी।दर्शकों ने बच्चों को खूब बधाइयाँ दी।इस मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पर आयोजकों द्वारा इन्हें ज्ञानवर्धक किताबें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रशांत जी राहटे प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली,ललित मेश्राम वरिष्ठ ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ महासमुन्द,प्रकाश चन्द्र मांझी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली,सुश्री मनीषा देवांगन अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली,जिले के विविध विद्यालयों के संचालक,संस्था प्रमुख, विकासखंड संयोजक,प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएँ,गायत्री परिवार,पालक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





























