छत्तीसगढ़
सरायपाली:रेनु बनीं जिलाध्यक्ष

सरायपाली (काकाखबरीलाल).गौड़ ब्राह्मण महिला संघ सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती रेनु उमेश शर्मा को विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारिणी 2024-26 के लिए मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रभारी श्रीमती सोनाली शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपाली शर्मा के द्वारा महासमुंद जिला अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कचरू प्रसाद शर्मा, महामंत्री राजा सारस्वत, प्रदेश संयोजक मुल्कराज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संजय शर्मा महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी पद भार ग्रहण कर शपथ लिया। श्रीमती शर्मा की नियुक्ति पर पूरे गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ दी गई हैं।
AD#1



























