सरायपाली

सरायपाली:टिकरा में लगा सोलर पैनल ले उडे़ चोर

सरायपाली। आरक्षी केद्र  अंतर्गत सोलर पैनल चोरी का मामला सामने आया है। जगदानंद  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चण्डीभौना थाना सरायपाली का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। पढा लिखा नही है।  ग्राम पलसापाली मौहा टिकरा में सवा एकड खसरा नम्बर 968/1,2 में कृषि भूमि है। जिसमें वर्ष 2024-25 में  स्वंय के द्वारा क्रेडा विभाग महासमुंद से सौर सुजला योजना के तहत 03HP सोलर पम्प लगाया था जिसमें कृर्षि का कार्य करते थे। दिनांक 01/06/2025 के सुबह 09/30 बजे देखा तो सोलर पैनल कन्ट्रोलर लगा हुआ था दिनांक 08/06/2025 के  सुबह 09/30 बजे जब  खेत गया तो देखा कि सोलर पैनल कन्ट्रोलर वहां नही था। कोई अज्ञात चोर के द्वारा खेत में लगे एक सोलर पैनल (बोर्ड)कन्ट्रोलर कुल कीमती 30000  रूपये को चोरी कर ले गया है।   पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!