सांकरा

सांकरा :ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

सांकरा। क्षेत्र के ग्राम बड़ेटेमरी के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ेटेमरी निवासी राजेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई निमेश साहू 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मोटरसाइकिल (सीजी 06 जीए 8961) से सांकरा से अपने घर लौट रहा था।
आरोप है कि बड़ेटेमरी धान मंडी के आगे मोड़ पर झगरेनडीह की ओर से आ रहे आयशर ट्रैक्टर (सीजी 06 जीजे 3165) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में निमेश साहू के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया, वहीं दाहिने पैर की जांघ के पास भी फ्रैक्चर हुआ।
घायल को उपचार के लिए महासमुंद स्थित सोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में राजेश साहू की लिखित शिकायत पर थाना सांकरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!