सरायपाली
सरायपाली: भजन संध्या का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).श्री श्याम भजन मंडली सरायपाली के तत्वाधान में 20 मार्च बुधवार को वासंतीय श्री श्याम फागुन महोत्सव, भव्य शोभा यात्रा व निशान यात्रा का आयोजन रखा गया है। इसके अन्तर्गत रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन व फूलों की होली किए जाने का निर्णय लिया गया है। संध्या के समय श्री श्याम बाबा की शोभायात्रा एवं निशान यात्रा सतरंगी फागुन की फुहार से सजकर संजय सांवरिया के गृह निवास से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम दरबार अग्रवाल धर्मशाला के समीप समापन होगा। श्री श्याम दरबार में ि रात्रि कालीन श्याम भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से एकादशी के इस महोत्सव के पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।
AD#1

























