छत्तीसगढ़

नौकरी:बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 39 पदों पर निकली भर्ती

बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। बंधन बैंक के बैंक ऑफिस में डीईओ के पदों पर विभिन्न शहरों में कुल 39 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल, ncs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2022 तय की गई है।बंधन बैंक डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) वैकेंसी से सम्बन्धित किसी भी जानकारी या आवेदन में मदद के लिए बंधन बैंक के एचआर डिपार्टमेंट में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एनसीएस पोर्टल पर एचआर अभिनव – मोबाइल नंबर 9748330338 दिया गया है।

योग्यता

बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12 वीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही, उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 10 मार्च 1993 से पहले और 10 मार्च 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले जॉब सीकर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!