छत्तीसगढ़

पत्नी ने बर्तन से कर दी पति की पिटाई मामला दर्ज

सिंधी कालोनी में रहने वाले प्रेमकुमार इदनानी निजी संस्थान में काम करते हैं। घरेलू बातों को लेकर उनका पत्नी जिया इदनानी से आए दिन विवाद होता है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि विवाद के दौरान जिया गाली-गलौज कर घर से बाहर करने की धमकियां देती है। रात 11 बजे भी उनका विवाद हो गया। इस पर उनकी पत्नी ने बर्तन से पिटाई की। इससे उनके सिर में चोटे आई है। मारपीट के बीच उनकी मां राधा देवी ने बीच-बचाव किया। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सट्टेबाज पर कार्रवाई – सिरगिट्टी पुलिस ने गुस्र्वार की रात एक सटोरिए को पकड़ा है। सटोरिए के कब्जे से नौ हजार 600 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गुस्र्वार की देर शाम सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि हाईटेक बस स्टेंड के पास एक युवक आइपीएल के गुजरात और राजस्थान के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगवा रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शुभम विहार उसलापुर निवासी विकास अग्रवाल(30) को पकड़ लिया। सटोरिए के कब्जे से नौ हजार 600 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!