सरायपाली

विकासखंड के इस स्कूल में दूसरे दिन भी रही तालाबंदी

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।ग्राम कस्तूराबहाल के प्राथमिक शाला में आज दूसरे दिन भी शिक्षक की मांग को लेकर स्कूल में पालकों की तालाबंदी जारी रही. हालांकि गाँव के ही एक युवक को निरूशुल्क पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा व्यवस्था किया गया है, लेकिन पालकगण पूर्व में पदस्थ शिक्षक को ही वापस लाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. कल शनिवार को एसडीएम कार्यालय आकर उनके समक्ष शिक्षक की मांग रखने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है.
विगत सप्ताह भर पूर्व कस्तूराबहाल के स्कूल से अन्यत्र स्थानांतरित खीरसिंधु साहू को पुनरू वापस लाने की मांग को लेकर कल बाल दिवस के दिन भी पालकों ने स्कूल में बच्चों के साथ तालाबंदी कर दी थी. इसकी सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे थे और उनके द्वारा शिक्षक की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्होंने तत्काल शिक्षक के व्यवस्था की मांग करते हुए तालाबंदी जारी रखा. आज दूसरे दिन गाँव के ओमप्रकाश कुम्हार को स्कूल में निरूशुल्क पढ़ाने के लिए व्यवस्था की गई, तो पालकगण पूर्व में पदस्थ शिक्षक को वापस बुलाने की मांग पर आज भी स्कूल नहीं खोले. बच्चों को दो दिनों तक मध्यान्ह भोजन भी नसीब नहीं हुआ है. वहीं पालकगण इन दिनों हो रही धान कटाई के कार्य को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य और आगामी दिनों में होने वाले अर्धवार्षिक परीक्षा को देखते हुए शिक्षक की मांग कर रहे हैं. पालकों को समझाने के लिए आज भी बीईओ एवं बीआरसी श्री पटेल कस्तूराबहाल पहुँचे थे. वहीं स्कूल के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँची हुई थी.
इस संबंध में बीईओ आई पी कश्यप से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मौके पर ही निरूशुल्क अध्यापन के लिए गांव से एक शिक्षक की व्यवस्था की गई है, लेकिन पालकगण पूर्व में पदस्थ शिक्षक को ही वापस लाने की मांग कर रहे हैं. बच्चों के अनुपात के अनुसार वहां दो शिक्षक पर्याप्त हैं.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!