छत्तीसगढ़

गांव में मिली सड़ी-गली लाश, फारेंसिक एक्सपर्ट्र्स की टीम लेकर पहुंची पुलिस

राजधानी रायपुर के समीप खरोरा के गांव बेल्दार सिवनी में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पंहुची है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक चरवाहे ने ये लाश देखी थी। फिर चरवाहे ने गांव के सरपंच को जानकारी दी। तब सूचना पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल लाश किसकी है इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फारेंसिक डिपार्टमेंट की मदद से क्लू जुटाने में जुटी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!