कोरोना के खिलाफ जंग हेतु विमल साहू ने स्वयं एवं NGO संस्था की ओर से दान किये लाखों रुपए

रायपुर(काकाखबरीलाल)।प्रदेश सचिव – कांग्रेस पि. वर्ग विमल साहू ने कोरोना वायरस Covid-19 के खिलाफ जंग में मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) में 51-51 हजार दान दिया,दान देकर युवा नेता विमल काफी प्रसन्न है,साथ ही विश्व महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ने की बात कही,

आपको बता दें कि विमल साहू NGO गो ग्रीन फाउंडेशन (Go Green Foundation) के संस्थापक भी है उक्त संस्था की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 हजार रुपये सहायता राशि दान किये है। विमल साहू ने जनता से कहा कि आशा और विनम्र निवेदन करता हूं कि आप लोग भी 50 रुपया से लेकर 5 लाख तक अपनी इच्छा अनुसार स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी ,मजदूरों और देश-प्रदेश में अलग-अलग जगह फंसे हुए लोगों, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एवं देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए आर्थिक सहयोग जरूर करें।

























