
बसना(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के बसना में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों का काम बंद, कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का 15 वां दिन है। पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों ने कहा कि भूपेश सरकार सो गयी है आज ताली, थाली, नगाड़ा बजा कर उसे जगाने का प्रयास किया जा रहा है। मांगे पूरी नही होने पर आगे भूख हड़ताल किया जाएगा।
सचिव संघ बसना के यशोदा चौधरी ने कहा कि आज हमने ताली थाली हल्ला बोल कर शासन को अवगत कराया है, आगे क्रमिक हड़ताल किया जाएगा मांग पूरी न होने की स्थिति में छोटे छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार राजधानी रायपुर के बूढा तालाब धरना स्थल जा कर भूख हड़ताल करेंगे।
रोजगार सहायक संघ बसना के अध्यक्ष गुणसिंह सिदार ने कहा कि सरकार नियमितीकरण का वादा करके भूल गयी है और सुप्त अवस्था मे चली गयी है, ताली थाली नंगाड़ा बजा कर प्रतीकात्मक रूप से जगाने का प्रयास किया जा रहा है।





















