बसना

बसना:अवैध नशीले टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी धरे गए

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी नशीले टेबलेट बिक्री करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 14/8/2023 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपीगण पदमपुर उड़ीसा से नशीले टेबलेट को बिक्री करने रायपुर तरफ जा रहे हैं प्राप्त सूचना को वर्ष अधिकारियों को वक्त कराया गया एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर सिटी ग्राउंड बसना मुख्य रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी जिसमें स्कूटी क्रमांक CG 05HY6890 पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम भिनेश्वर साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बाजार पर पंडरी थाना पंडरी एवं एक अपचारी बालक बताया जिनके कब्जे से *नाइट्रोजेम टैबलेट के कुल 800 गोली कुल जुमला कीमती ₹5200 जप्त किया गया समस्त वैधानिक कार्यवाही करते आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक -437/23 धारा 21 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं sdop सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान माधो यादव .महेंद्र पटेल आर. नरेश बरिहा, छत्रपाल चितरंजन प्रधान के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
(01) दिनेश्वर साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पंडरी थाना पंडरी जिला रायपुर
2- एक विधि से संघर्षरत बालक
जप्त मशरूका
800नग नशीला नाइट्रोजेम टेबलेट एवं एक स्कूटी कुल जुमला कीमती-55200 रू

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!