महासमुंद
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का हुआ आयोजन

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा (काकाखबरीलाल)। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- दो पिथौरा एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरा सुश्री कामिनी जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये तथा न्यायालय द्वारा दिये जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। साथ ही कु. लक्ष्मी ठाकुर (8वीं), चैन कुमार (7वीं) व चिराग पटेल (7वीं) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वेबिनार का संचालन श्री अभिनंदन नाग (शिक्षक) ने किया।श्री चुड़ामणी भोई एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के अन्य छात्र-छात्राओं ने वेबिनार में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
AD#1
























