कवर्धा

कवर्धा : विकासखंड और जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन होगा अलग-अलग तिथियों में

काकाखबरीलाल कवर्धा:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विकासखण्ड और जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन अलग-अलग तिथियों में सबेरे आठ बजे से किया जाएगा। सहसपुर लोहारा में 31 दिसम्बर को महराटोला रोड पर, बोड़ला में एक जनवरी को तहसील कार्यालय के पास मिलन चौक मोंहगांव रोड पर, पण्डरिया में दो जनवरी को शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल के सामने से कुण्डा-मोंहगांव रोड और कवर्धा में सात जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से सरोधा रोड पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तरीय मैराथन दौंड का आयोजन 10 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से सरोधा रोड पर किया जाएगा। मैराथन दौड़ में शामिल विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर पुरूष एवं महिला विजेता धावकों को प्रथम पुरस्कार एक-एक हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार पांच-पांच सौ रूपए, तृतीय पुरस्कार तीन-तीन सौ रूपए, चतुर्थ पुरस्कार दो-दो सौ रूपए और पांचवे से दसवे स्थान के पुरूष एवं महिला धावकों का एक-एक सौ रूपए पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर पुरूष एवं महिला धावकों को प्रथम पुरस्कार पांच-पांच हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार ढाई-ढाई हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार डेढ-डेढ हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार एक-एक हजार  रूपए, पंचम पुरस्कार पांच-पांच सौ रूपए और छठवें दसवे स्थान के पुरूष एवं महिला धावकों का ढाई-ढाई सौ रूपए पुरस्कार दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग के लिए 10 किलो मीटर और महिला वर्ग के लिए 5 किलो मीटर दौड की प्रतियोगिता होगी। इसी तरह जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग के लिए 20 किलो मीटर और महिला वर्ग के लिए 10 किलो मीटर दौड की प्रतियोगिता होगी। मैंराथन में भाग लेने पर किसी भी आकस्मिक दुर्गघटना के संबंध में प्रतिभागी स्वयं जोखिम वहन करेगा। तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग पर दावा नहीं करेगा।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!