सरायपाली : प्रधानमंत्री आवास की राशि लेकर ठेकेदार ने कार्य को बीच में छोड़ा अधूरा आरक्षी केन्द्र में शिकायत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शहर के वार्ड-1 में ग्राम चंडीभोना के एक ठेकेदार द्वारा 2 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास की राशि को लेकर कार्य को बीच में अधूरा छोड़कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।केस दर्ज करने मांग
हितग्राहियों द्वारा शिकायत सरायपाली थाना में करते हुए गबन की राशि को ठेकेदार से वापस दिलवाने या उसके खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज करने की मांग की गई है। आवास अधूरा होने के कारण उन्हें आगे की किस्त जारी नहीं होने से परेशान हैं। कार्य अटका हुआ है।
इसकी शिकायत हितग्राहियों द्वारा थाना में करते हुए ठेकेदार से राशि दिलवाने और उसके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भवन अधूरा होने के कारण उन्हें अगली किस्त जारी नहीं होने से, अधूरे भवन को पूरा करने हितग्राहियों के द्वारा ब्याज में राशि लेकर अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड-1 अंबेडकर नगर के शहरी प्रधानमंत्री आवास के दो हितग्राहियों पूजा पति लोकनाथ स्वाईं, तुलसी पति चतुर्भुज स्वाईं ने बताया कि उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। वे गरीब परिवार से हैं। नियमित मजदूरी से उनका परिवार चलता है। स्वयं से प्रधानमंत्री आवास भवन को बनाने में असक्षम होने पर वे चंडीभोना के एक ठेकेदार अजय पिता दशरथ यादव को प्रधानमंत्री आवास भवन बनाने ठेका में दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों हितग्राहियों से ठेकेदार के द्वारा 110000 राशि प्रधानमंत्री आवास बनाने ली थी, लेकिन ठेकेदार के द्वारा मात्र 10 से 15 हजार का मकान निर्माण कार्य कर आगे का कार्य बंद कर दिया गया। ठेकेदार द्वारा हितग्राहियों को काम बंद करने के बाद राशि को वापस न देने, भवन अधूरा होने के कारण हितग्राहियों को भवन बनाने आगे की किस्त जारी न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका में ठेकेदार की शिकायत की। लिखित में ठेकेदार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अधूरे भवन निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया।
































