छत्तीसगढ़

माशिमं द्वारा10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट जल्द

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे की घोषणा 9 अथवा 10 मई को की जा सकती है (CGBSE 10th 12th  Result Date 2024) . दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है. (CGBSE 10th 12th Result 2024)

माशिमं ने दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया. इसके बाद नतीजे तैयार किए गए. बताते हैं कि नतीजे तैयार करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. प्रयास किया जा रहा है कि रोके गए नतीजे के प्रकरणों की संख्या कम से कम हो. इसके अलावा टॉपर बच्चों के अंकों का पुनर्मिलान किया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. सूत्रों के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे अन्य वर्षों की भांति एक साथ 9 अथवा 10 मई को घोषित किए जाएंगे. नतीजे के साथ दोनों परीक्षाओं के टॉप टेन की सूची भी जारी की जाएगी. CGBSE 10th 12th Result Date 2024
इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे. इनमें 12वीं में 2.61 लाख तथा 10वीं में 3 लाख 45 हजार 543 बच्चे पंजीकृत थे. गौरतलब है कि गत वर्ष 10 मई को नतीजे घोषित हुए थे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!