देश-दुनियाबसना

रा से यो लीडर्स हुए मनोनीत, स्वयंसेवकों लीडर्स का किया गया चयन

काकाखबरीलाल बसना:- राष्ट्रीय सेवा योजना,शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना में इस सत्र की गतिविधियों के सुसंचालन के लिए प्राचार्य के सी साहू अध्यक्ष रा से यो की सहमति से रमेश कुमार सोनी,कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों में से लीडर्स का चयन किया।
विगत वर्ष की सक्रियता को देखते हुए जिन छात्रों ने शिविर में सहभागिता दी थी उन्हें लीडर्स के रूप में चुना गया जिन्हें प्राचार्य महोदय द्वारा प्रार्थना सभा मे शपथ ग्रहण कराया गया।
चयन लीडर्स नाम इस प्रकार है –
दलनायक- मो .आकिब कादरी,उपदलनायक – अनीश सांड,सुशील चौहान,शहर प्रभारी – राहुल नाग,ग्राम प्रभारी- सुमन कुमार,परेड प्रभारी – हितेश प्रधान। ग्रुप लीडर्स – जितेश सिन्हा, किशन श्याम , प्रदीप षडंगी, जतिन बगर्ति, हितेश प्रधान, कमलेश नायक, प्रकाश दास, सादाब आलम एवम मो साजिद अली। सब ग्रुप लीडर्स – संदीप मेहेर, गोपाल बर्गे, लोकेश साव, विनय देवांगन, उमेश निषाद, कुणाल सेंदरिया, उमेश साव, देवेंद्र कश्यप, मो राशिद अली एवम अरविंद यादव।इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाजसेवा के माध्यम से अपने ब्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास के कार्य करेंगे,इस हेतु वे नियमित, गोद ग्राम एवम शिविर गतिविधियों में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। सभी को शालेय परिवार ने नए सत्र के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। रा से यो शालेय सदस्यों तथा अन्य छात्रों ने इस पर हर्ष प्रकट किया।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!