सरायपाली

सरायपाली :ओलम्पियाड परीक्षा के लिए छात्रों का चयन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सीबीएसई पाठ्यक्रम द्वारा संचालित स्थानीय प्रतिमा पब्लिक स्कूल बालसी में अध्ययनरत छात्रों का चयन द्वितीय स्तर की अन्तरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलम्पियाड तथा द्वितीय स्तर का राष्ट्रिय विज्ञान ओलम्पियाड परीक्षा के लिए हुआ है। जिसमें क्रमश: प्राथमिक स्तर में अध्ययनरत आलिया परवेज कक्षा चतुर्थ तथा श्रेष्ठा पण्डा कक्षा पंचम अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तथा माध्यमिक स्तर में अध्ययनरत अनस अहमद कक्षा 6वीं कोमल बग्गा कक्षा सातवी के साथ पूर्वान्श चौधरी कक्षा 9वीं है। उपरोक्त सफलता प्राचार्य नरहरि पटनायक के मार्गदर्शन जुगल भोई, आनंद मिश्रा एवं नीलम प्राणिवाही के अथक परिश्रम से संभव हुआ। उपरोक्त सम्बंधित परीक्षाएं आरके शारदा विद्या मंदिर भवन रायपुर में 12 फरवरी को आयोजित है। इसके लिए समस्त शाला परिवार के साथ शाला समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल के साथ संचालक डा. आभाष अग्रवाल एवं मैनेजर हामिद खान ने परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!