
सरायपाली (काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा आयोजित होने वाले अन्तर्राज्यीय बीएस भाटिया स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 दिसम्बर को राज्यसभा सांसद छाया वर्मा करेंगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर, वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य नोविना जगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर, नपा सराईपाली के अध्यक्ष अमृत लाल पटेल, कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र बाघ, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयंत चौधरी, ब्लाक कांग्रेस बसना के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी एवं छग चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद शामिल होंगी.
बता दे कि आगामी 20 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक बीएस भाटिया स्मृति अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराईपाली में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी फुटबॉल टीमें भाग लेंगी।
जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच खेला जायेगा उद्घाटन मैच : बीएस भाटिया स्मृति अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच खेला जायेगा.
इन टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला : अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कोरबा, जांजगीर, महासमुंद, भिलाई, सरईपाली एवं ओड़िसा के पदमपुर, बरगढ़, घेंस, सोहेला, झंडामुड़ा के बीच रोमांचक मैच खेला जायेगा.
जोर शोर से तैयारियों में जुटी है चौहान सेना के पदाधिकारी : आयोजक समिति के पदाधिकारी फूटबाल प्रतियोगिता की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए है.























