रायगढ़

श्रद्धा भाव से मनाया गया श्री सत्यनारायण बाबा जी एवं भक्त माता कर्माकृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस

रायगढ़(काकाखबरीलाल)।जिला साहू संघ रायगढ़ के तत्वाधान में आयोजित श्री श्री सत्यनारायण बाबा जी का 22 वाँ एवं श्री कर्माकृष्ण मंदिर का पंचम स्थापना दिवस श्री सत्यनारायण बाबाधाम कोसमनारा रायगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, प्रदेश अध्यक्ष छ ग प्रदेश साहू संघ, संदीप साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तेली महासभा श्री निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ महेश साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत साहू प्रदेश अध्यक्ष का कर्मचारी प्रकोष्ठ विजय लाल साहू बालोद डिग्री लाल साहू जिलाध्यक्ष राम गोपाल साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहेब लाल साहू श्रीमती चंद्रकांति साहू जिला उपाध्यक्ष केके गुप्ता जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ सरगुजा श्रीमती उमा साहू , ओम साहू नगर अध्यक्ष रायगढ़ , श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती कमला साहू , श्रीमती सुजाता साहू , श्रीमती सत्यभामा साहू , श्री लाला राम साहू , श्री जगदीश साहू , कपिल नाथ साहू, भरत लाल साहू , गंगाधर साहू, अमित साहू , जिला तहसील नगर साहू संघ के पदाधिकारियों ने सत्यनारायण बाबा जी एवं भक्तमाता कर्मा के पूजन अर्चन ,आरती कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।

महाभण्डारा में हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला साहू संघ रायगढ़ द्वारा कर्मा कृष्ण मंदिर परिसर में महा भंडारा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री सत्यनारायण बाबा धाम सेवा ट्रस्ट कोसमनारा रायगढ़ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सको से जांच कराया व निःशुल्क दवाई लिया।
सभी भक्त जनों ने खीर पूड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

महेश साहू समाज रत्न अलंकरण से सम्मानित

रायगढ़ जिले के ग्रामीण,नगर,परिक्षेत्र,तहसील व पूरा जिला सहित पूरे प्रदेश में साहू समाज को संगठित कर रचनात्मक , सृजनात्मक कार्य व उत्कृष्ट सेवा हेतु जिला साहू संघ रायगढ़ द्वारा महेश साहू खरसिया कार्य.प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीशगढ़ शासन के कर कमलों से समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । साथ ही सामाजिक कार्य हेतु सेतराम साहू ,श्रीमती त्रिवेणी साहू , लालाराम साहू , डिग्री लाल साहू , ओम साहू को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!