तुमगांव:घर से जेवरात पार

तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सीमा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम अमसेना थाना आरंग जिला रायपुर की रहने वाली है। मायके ग्राम अछोली है दिनांक 02.09.2024 को तीजा मनाने मायका ग्राम अछोली आई थी । दिनांक 03.09.2024 को रात्रि मायके वालो के साथ खाना खाने के बाद स्वयं तथा दादी दुकलहीन बाई यादव के साथ घर का परछी में अलग-अलग खाट में रात्रि 10.30 बजे सो गये तथा बाकी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। दिनांक 04.09.2024 के प्रात: 6.00 बजे नींद से जगी तो देखी गले में पहने सोने की तीन पत्ती तथा दो नग सोने का गेहूदाना तथा दोनो हाथ की चांदी की अईंठी तथा दोनो पैर का चांदी की सांठी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी कुल कीमती करीबन 25,000/- रूपये है। तथा इसी दिनांक 03.09.2024 से दिनांक 04.09.24 के दरमियानी रात्रि में गांव का ही जनक साहू पिता रेवाराम साहू के बाडी में लगे पुराना टुल्लु पम्प तथा गांव का ही पवन साहू पिता नाथु राम साहू का घर बाडी से सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
































