मुंबई

   द डर्टी पिक्चर मूवी में काम कर चुकीं अभिनेत्री की मौत, खून से लथपथ घर के कमरे में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

मुम्बई (काकाखबरीलाल).   द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन हो गया है। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके आवास में वह मृत पाई गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ऐक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्या बनर्जी का शव उनके फ्लैट में खून से लथपथ मिला. उनकी उम्र 33 साल थी. रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का शव बेड पर पड़ा मिला और पुलिस उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पंहुची थी. एक्ट्रेस की मेड ने पुलिस को उनके बारे में सूचना दी. मेड ने पुलिस को बताया कि उसने एक्ट्रेस का कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद वो झील पुलिस स्टेशन गई और उन्हें मामले की जानकारी दी. बता दें कि आर्या ने द डर्टी पिक्चर फिल्म में विद्या बालन के साथ काम किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म में भी काम किया था.

आर्या बनर्जी फेमस सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं. उनका असली नाम देवदत्ता बनर्जी था. वहीं, उनके मौत की खबर सुनकर फैंस काफी सदमे में है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनके लिए पोस्ट कर रहे है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!