छत्तीसगढ़

बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मारने की दे दी सुपारी

जिले में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने 15 से ज्यादा बंदरों को किराये के शूटर से मरवा दिया. इसकी जानकारी वन विभाग को लगते ही विभाग ने इसकी जांच करना शुरू कर दिया है.

फिलहाल वन विभाग द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित की गई है. पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन अभी तक गिरफ्तारी किसी नहीं हुई है. वन विभाग ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.

मामला कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोना, धरमपुरा गांव का है. जहां वन विभाग की टीम ने बंदरो के 2 शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉक्टरों को मृत बंदरो के शरीर में छर्रे मिले. माना जा रहा है कि एयर गन से बंदरो को शूट किया गया होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. विभाग जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रह है.

विभाग ने ग्रामीणों को बंदरो की मारने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई होने की जानकारी दी है. साथ ही शूटर के बारे में भी सूचने देने ग्रामीणों से अपील किया गया है। अब संदेही आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पूरी खुलासा हो सकेगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!