रायपुर
प्रदेश में कल 24 जुलाई को कुल 426 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर है कि प्रदेश में 24 जुलाई की स्थिति में 426 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 180 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में 2 और कोरोना मरीज की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 24 जुलाई की स्थिति में रायपुर से 244, राजनांदगांव से 28, दुर्ग से 20, बस्तर से 18, कांकेर से 15, कोण्डागांव से 14, कोरबा से 14, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर से 9, सरगुजा से 9, सूरजपुर से 8, बेमेतरा से 7, जांजगीर से 6, जशपुर से 3, बालोद से 2, बलौदाबाजार से 2, बिलासपुर से 2, दंतेवाड़ा से 2, महासमुंद से 1 और गरियाबंद से 1 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।
AD#1


























