छत्तीसगढ़

क्षेत्र में हाथी घुसने से मचा अफरा -तफरी…

चारामा क्षेत्र में एक बार फिर हाथी आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। एक सप्ताह में हाथी के दूसरे बार नगर में घुसने की खबर है। चारामा वन विभाग के सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एक दंतैल हाथी बुधवार की सुबह 6 बजे साल्हेटोला के जंगलों में घुसा है। वन अमला इस पर लगातार नजर बनाई हुए है। इससे पहले मंगलवार की रात लगभग 11 बजे इस हाथी को चारामा में नेशनल हाइवे 30 पर लगभग 15 मिनट हलचल करते देखा गया था। इसके बाद वह चारामा नगर के नाकापारा बस्ती की ओर बढ़ गया था।

हाथी के एक बार फिर शहर में आने से लोगों में दहशत व्याप्त है। यह हाथी मंगलवार की रात को ही चारामा से गिरहोला गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवार की सुबह साल्हेटोला की जंगलों में पहुंचा है। विदित हो कि इसके पहले भी बीते सप्ताह में हाथी को चारामा नगर में घूमते देखा गया था। इसके बाद वह बालोद जिले से होते हुए पुन: चारामा क्षेत्र में आ गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!