मेरा गांव - मेरा शहरसरायपाली
सरायपाली:ईवास वुडलैंड स्कूल से 5 बच्चों का संभाग हेतू चयन

सरायपाली।अर्पित शिक्षा समिति द्वारा संचालित ईवास वुडलैंड हायर सेकेण्डरी स्कूल सरायपाली से 5 बच्चों का रायपुर संभाग स्तरीय चयन हुआ है जिसमे कु. दीक्षा बारीक कक्षा 11वीं (शतरंज), सुशांत नंद (किकेट), चाहत पांडे (किकेट), अनिश साहू (फूटबाल), युवराज यादव (एथलेटिक्स), तुषार पटेल (खो-खो) आदि के चयन होने पर प्राचार्या श्रीमती एस. मसीह, संचालक श्री ए.के. मसीह एवं शिक्षकगण ने उन्हे बधाई दी व आगे राज्य स्तरीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय तक खेलने हेतू बच्चों को प्रोत्साहित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुशीम सिंह ने दीl
AD#1
































