सरायपाली

सरायपाली : मोटर साइकिल के डिक्की में रखे 250000रूपये चोरी मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में ओमप्रकाश प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भोथलडीह में रहता है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 23/01/2023 को स्वयं के मोटर सायकल हीरो होण्डा CD डिलक्स क्र. CG06GM 1195 से घरेलू कार्य हेतु बैंक से पैसा निकालने पंजाब नेशनल बैंक सरायपाली गया था। बैंक से 250000रूपये निकाला एवं कपड़े के थैले में भरकर मोटर सायकल हीरो होण्डा CD डिलक्स क्र. CG06GM 1195 के डिक्की में रखकर लाक किया एवं वहां से शिवानी स्वीट्स में जाकर नास्ता किया उसके बाद सब्जी मार्केट गया सब्जी खरीदकर शुभम के मार्ट मार्केटिंग करने गया एवं मोटर सायकल को शुभम के मार्ट के सामने पार्किंग में रखकर शुभम के मार्ट के अंदर सामान खरीदने गया । सामान खरीदकर वापस मोटर सायकल से अपने ग्राम भोथलडीह के लिए निकला करीब 200 मीटर जा चुका था तब मैं डिक्की में रखे पैसे को चेक किया तो डिक्की का लाक बेंड हो गया था एवं डिक्की में रखे 250000रूपये नगदी रकम नहीं था। आसपास एवं शुभम के मार्ट आकर पुछताछ किया पता नहीं चला। मेरे डिक्की में रखे रकम को अज्ञात चोर द्वारा डिक्की का लाक को बेंडकर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!