नारायणपुर

जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग ,2 जवानों की मौत   1 जवान घायल 

नारायणपुर (काकाखबरीलाल) . घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में 2 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही घटना के बाद पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे है । घटना नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी कैंप में हुई है। जहां जवानों के बीच हुई झड़प हो गयी। जिसके बाद एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू मर दी। जवान CAF-9 बटालियन के है। फायरिंग के दौरान 2 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि 1 जवान घायल हो गया है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। गोली चलाने वाले जवान का नाम घनश्याम कुमेटी बताया जा रहा है, जबकि इस घटना में मारे गए जवान का नाम रामेश्वर साहू और बिन्तेश्वर साहनी बताया जा रहा है। वहीं लछु राम घायल है। घटना की बस्तर आईजीपी सुंदर पी ने की पुष्टि की है। ,

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!