शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती से करता रहा दुष्कर्म

।।कोर्ट मेरिज के नाम पर आरोपी के परिजनो ने युवती से कराई कोरा स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर।।
शुकदेव वैष्णव,बसना- थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है ग्राम परसकोल में रहने वाले अनन्तराम साहू पिता राजीव लोचन साहू ने गांव के ही एक आदिवासी युवती को शादी करने का झांसा देकर करीबन 3 माह से दुष्कर्म करता रहा युवती ने जब शादी की बात कही तो अनन्तराम ने कहा की घर एवं समाज वाले हमारे शादी में बाधा डालेंगे कही बाहार जाकर शादी करेंगे कहकर युवती को तमीलनाडू ले गया साथ में मुकेश यादव एवं सूमित्रा सिदार भी थे। तमिलनाडू में जहां युवती को अनन्तराम ने ले गया वहां पर ग्राम परसकोल के गिरधारी जगत , मोटू संवरा , एवं सिताराम पहले से ही वहां मौजूद थे उनको अनन्तराम ने कहा की हम लोग शादी करने आये हैं कहकर उनके साथ एक अलग कमरा में रूका हूआ था । तभी चार दिन बाद ग्राम परसकोल के हरिराम साहु , तेजकूमार साहू एवं ग्राम गबौद के हरिचरण प्रधान ने तमीलनाडू में अनन्तराम के पास पहूचे जहां युवती को ये कहकर रायपुर ले आये की अनन्तराम के साथ तूम्हारी कोर्ट मेरिज करा देंगे । रायपुर पहूचने के बाद दो दिन तक सतनाम लाज में ठहरे हूए थे तथा कोर्ट मेरिज कराने के नाम पर अनन्तराम साहू , हरिराम साहू तेजकूमार साहू, एवं हरिचरण प्नधान ने युवती से कोरा स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर करवाये और युवती से कहा गया की अनन्तराम साहू से तूम्हारी शादी हो गई अब गांव चलो आराम से रहना कहते हूए सभी लोग गांव ग्राम परसकोल आ गये और अनन्तराम साहू के घर में युवती को एक रात रखा गया उसके बाद अनन्तराम के घर वालो ने युवती को घर से बाहर निकाल दिया और उसी दिन से अनन्तराम ने युवती को छोङकर कहां चला गया है उपरोक्त मामले की दिनांक 27 /07/ 2018 को युवती ने बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

























